फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा: दोस्त की चाकू मार कर हत्या, शराब पीने के बाद हुआ था विवाद, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Aug 2025 06:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में शराब के नशे में दो दोस्तो ने मिलकर तीसरे दोस्त की चाकू से हमला कर हत्या की है। अकलतरा पुलिस ने दोनों आरोपी करण सोनी 20 वर्ष और शिव कुमार बघेल 27 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले में शराब के नशे में दो दोस्तो ने मिलकर तीसरे दोस्त की चाकू से हमला कर हत्या की है। अकलतरा पुलिस ने दोनों आरोपी करण सोनी 20 वर्ष और शिव कुमार बघेल 27 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। शराब पीने के बाद तीनो के बीच आपसी विवाद होने पर घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी अनुसार,, मृतक आकाश कुर्रे अपने दो दोस्त करण और शिव के साथ 12 अगस्त की शाम को शराब पीने के लिए ग्राम तरोद स्थित भट्टी से शराब लेकर तीनो कुछ दूर जाकर पीने लगे। 

विज्ञापन


इस दौरान तीनों के बीच आपसी विवाद गाली गलौज होने के बाद करण सोनी और शिव बघेल ने आकाश कुर्रे को पकड़ा और करण सोनी ने अपने पास रखे चाकू को आकाश कुर्रे के पेट में हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया,परिजनों ने उसे बिलासपुर लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि अकलतरा थाने में हत्या की धारा 103(1),3(5) बीएसपी के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया घटना में प्रयुक्त हथियार चाकू और मोटर साइकिल को जब्त कर गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें