फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: बदले की आग में झुलस रहे रामगोपाल ने शराब में मिलाया जहर, 2 लोगों की मौत मामले में बड़ा खुलासा

Fri, 04 Apr 2025 11:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर-चांपा जिला के नवागढ़ पुलिस ने 6 मार्च को शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में खुलासा हुआ है कि शराब में जहर मिलाया गया था
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर-चांपा जिला के नवागढ़ पुलिस ने 6 मार्च को शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में खुलासा हुआ है कि शराब में जहर मिलाया गया था, जिसे पीने के बाद दो लोगों की मौत हुई थी। बदले की आग में झुलस रहे आरोपी रामगोपाल खूंटे ने शराब में जहर मिलाया था। सुंदर लाल कुर्रे को मारने के लिए शराब में जहर मिलाया गया था और आरोपी को हिरासत ले लेकर पूछताछ की। 
विज्ञापन


आरोपी ने सुंदर लाल के द्वारा उस शराब को पीने से इनकार करने की जानकारी दी और पास में बैठे सीता राम खूंटे और रोहित तेंदुलकर को जहरीला शराब देना और उसके पीने से मौत होना पाया पुलिस ने आरोपी राम गोपाल खूंटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

नवागढ़ थाना क्षेत्र के भठली गांव में शराब पीने से दो लोगो की मौत के मामले से जिले के साथ प्रदेश में हड़कंप मच गया था। शराब पीने से 65 साल के सीता राम खूंटे और 25 साल के रोहित तेंदुलकर की संदिग्ध मौत हुई थी। जिसके कारण शराब जहरीली होने की आशंका जताई जा रही थी। घटना के बाद दोनों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए नवागढ़ सीएचसी और जिला अस्पताल भेजा। जिसमें डॉक्टर ने कीटनाशक दवा होने की जांच रिपोर्ट दी। 
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देख हुए नवागढ़ पुलिस ने ग्रामीणों से मृतकों की किसी से दुश्मनी के विषय में पूछताछ की। गहन पूछताछ में पुलिस को खास जानकारी मिली और गांव के ही राम गोपाल खूंटे को हिरासत में लिया और पूछताछ की। आरोपी ने कहा कि वह सुंदर लाल को मारना चाहता था और इसके लिए उसने शराब में जहर मिलाया था लेकिन उसे सुंदर लाल के बजाय सीताराम और रोहित ने पी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें