फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा: खेत में रखी धान खरही में लगा दी आग, किसान का लाखों का नुकसान, गांव के एक व्यक्ति पर आरोप

Thu, 04 Dec 2025 03:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
विज्ञापन
Janjgir Champa News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम खैरा में खेत में रखे धान की खरही में आग लग गई। जिससे दो किसान भाइयों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने गांव के ही एक शख्स पर आग लगाने का आरोप लगाया है। वहीं, पामगढ़ थाने में आगजनी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


किसान गोपाल कश्यप ने बताया कि उसका और भाई बहादुर कश्यप की धान की कटाई कर खेत में खरही लगाकर रखा हुआ था। इस बीच दूसरे खेत में धान की मिसाई कर रहे गांव के लोगों सूचना दी कि खेत में रखी धान में आग लगी है। जिसके बाद दोनों भाई और गांव किसान मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया गया, मगर आग की लपटों ने पूरे खरही को चपेट में ले लिया था। यह घटना बीती रात करीबन 10 बजे की है। बताया कि गांव का एक व्यक्ति धनीराम कश्यप ने आग लगाई और मौके से फरार हो गया है। पामगढ़ थाने में आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें