जांजगीर चांपा जिले के जिला मुख्यालय बैरिस्टर भवन के सामने ओबीसी वर्ग के आरक्षण में कटौती को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
जांजगीर चांपा जिले के जिला मुख्यालय बैरिस्टर भवन के सामने ओबीसी वर्ग के आरक्षण में कटौती को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। ओबीसी वर्ग के हकों को दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विधायक व्यास कश्यप ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते ओबीसी वर्ग के लोगों को अपने अधिकारों से वंचित होना पड़ा है। इस बार के होने वाले त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में ओबीसी वर्ग के आरक्षण में कटौती की है यह भाजपा की सरकार के गलत नीतियों के कारण हुआ है। ओबीसी वर्ग के अधिकारों का हनन हुआ है। प्रदेश के 33 जिला मुख्यालय के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक भी सीट ओबीसी वर्ग को आरक्षण नहीं मिला है यह निर्वाचन के इतिहास में पहली बार है कि आरक्षण होने से छत्तीसगढ़ के किसी भी जिला पंचायत में ओबीसी वर्ग को सीट नहीं दी गई जिससे जिला पंचायत सदस्यों की संख्य को कम हो गई है।
भाजपा सरकार की मानसिक दर्शाता है वे केवल धर्म के नाम से पिछड़े वर्ग के लोगों को सेना में लड़ने के लिए भेजती है। मलाई स्वयं खा रहे है। आग्रह है कि ओबीसी वर्ग के लोगों का उपेक्षा न करे,आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर आंदोलन होगा जिसका जिम्मेदार राज्य की सरकार होगी।