फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे दे गया गम: हसदेव नदी में बहे दो युवक, 25 घंटे बाद मिली एक लाश, दूसरा अभी भी लापता

Mon, 21 Oct 2024 10:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

पंतोरा चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि एक युवक की लाश मिल गई है। वहीं पानी में डूबे दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हसदेव नदी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी में बर्थडे पार्टी मानने गए 12 दोस्तों के साथ हसदेव नदी के बहाव में डूबने से एक युवक लिखेश पटेल 22 वर्ष का शव 25 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम को मिली है। वहीं दूसरे युवक सुखेंद्र बरेठ की तलाश जारी है। घटना पंतोरा चौकी थाना क्षेत्र की है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार की दोपहर दो बजे ग्राम कापन निवासी सुखेंद्र बरेठ 22 वर्ष अपने दोस्तों के साथ अपनी बर्थडे पार्टी मानने के लिए अपने 12 दोस्तों के साथ देवरी गांव पहुंचे हुए थे।

सुखेंद्र बरेठ की एक दिन पहले बर्थडे था। जिसके लिए रविवार को बर्थडे पार्टी मानने के लिए गए हुए थे। इस दौरान अपने एक और साथी लिखेश पटेल 22 वर्ष के साथ नहाने गया हुआ था। जिसके बाद दोनों ही नदी के तेज बहाव में बह गए।  
विज्ञापन


पंतोरा चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह से ही लगातार ने पानी में डूब युवकों की तलाश की जा रही थी। जिसमें एक युवक का शव मिला है। बलौदा सीएचसी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। दूसरे युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें