फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से कराते थे देह व्यापार: मना करने पर मारपीट करते; पुलिस ने छह युवतियों सहित नौ को किया गिरफ्तार

Mon, 22 May 2023 02:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

पूछताछ में पता चला कि दो आरोपी रायगढ़ और एक कोरबा का रहने वाला है। यह भी ग्राहक हैं, जो देह व्यापार में लिप्त थे। वहीं बाकी छह आरोपी युवतियां जांजगीर की ही रहने वाली हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को अलग-अलग जगह लछनपुर और पिसौद से गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवतियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पुलिस ने मानव तस्करी और सेक्स रैकेट गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में छह युवतियां भी शामिल हैं। आरोपियों ने एक नाबालिग को पहले देह व्यापार में धकेला और मना करने पर उससे मारपीट करते थे। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मौके से पुलिस को मोबाइल और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि, नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, तीन माह से उसे देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा था। मना करने पर उससे मारपीट की जाती थी। इस पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मानव तस्करी, दुष्कर्म और देह व्यापार के तहत मामला दर्ज किया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने सोमवार को एक मकान में छापा मारा। यहां पर तीन पुरुषों के साथ छह युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि दो आरोपी रायगढ़ और एक कोरबा का रहने वाला है। यह भी ग्राहक हैं, जो देह व्यापार में लिप्त थे। वहीं बाकी छह आरोपी युवतियां जांजगीर की ही रहने वाली हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को अलग-अलग जगह लछनपुर और पिसौद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। फिलहाल आगे जांच की कार्रवाई जारी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें