फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: MLA व्यास कश्यप ने किया प्रदर्शन, सीएमओ पर लगाया मनमानी का आरोप, मूलभूत सुविधाओं को लेकर धरना

Mon, 24 Jun 2024 05:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका जांजगीर नैला कार्यालय के मुख्य गेट में बैठकर विधायक व्यास कश्यप ने  जल भराव की समस्या दूर नहीं करने को लेकर, सीएमओ प्रह्लाद पांडेय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
MLA व्यास कश्यप ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका जांजगीर नैला कार्यालय के मुख्य गेट में बैठकर विधायक व्यास कश्यप सहित पार्षद आम नागरिको ने वार्डों की नालियों की सफाई नहीं होने से जल भराव की समस्या दूर नही करने को लेकर, सीएमओ प्रह्लाद पांडेय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। विधायक ने सीएमओ पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। समस्याओं का 2 दिन के भीतर दूर नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


जांजगीर चांपा विधानसभा के विधायक व्यास कश्यप ने सोमवार को अपने नगर पालिका जांजगीर के पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला है। नगर पालिका के सभी वार्डो के नालियों में साफ सफाई नही होने को लेकर और सीएमओ के मनमानी रवैया और फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि प्रदेश ने सरकार बदलने के बाद नगर पालिका सीएमओ द्वारा कांग्रेस के अध्यक्ष और पार्षदों की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। नैला के कई वार्डों में बारिश की पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से नालियों की साफ सफाई नहीं हुई है। 

अधिकारी मांग सुनते नहीं नाल बस स्टैंड में बाउंड्री बनाकर रास्ता बंद कर दिया गया ऐसी स्थिति रहेगी तो नगर का माहौल बिगड़ेगा और वार्ड के लोगों के साथ कर सेवा कर उसे बाउंड्री को गिरा दिया जाएगा वहीं विभिन्न अवस्थाओं को देखते हुए पूर्व पार्षद संतोष भोजपुरिया ने आत्मदाह करने के लिए पेट्रोल लेकर धरना स्थल पहुंचे हुए थे मांग पूरी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


नगर पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर आंदोलन की सूचना मिलने पर नगर पालिका सीएमओ तहसीलदार और थाना प्रभारी बोल के सहित पहुंचे हुए थे। इस दौरान विधायक के पास बैठकर समय पर सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए प्रदर्शन को समाप्त कराया गया।

विधायक ने कहा कि प्रदेश में सरकार बदलने के बाद कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष और कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों की अधिकारियों द्वारा उपेक्षा किए जाने का आरोप भी लगाया है अब जनहित के मुद्दे में आंदोलन कर रहा अपने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें