फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 15 Jan 2025 07:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर पांचा

सार

जांजगीर चांपा जिले में नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी युवक सूरज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले में नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी युवक सूरज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई की 13 जनवरी की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नाबालिक पुत्री को बहला फुलाया भगा कर ले गया है जिसपर नाबालिक लड़की की खोज बीन शुरू की गई। 

विज्ञापन


इस दौरान सूचना मिली कि सूरज यादव निवासी तरौद के पास होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाबालिक लड़की को बरामद किया गया। आरोपी युवक सूरज यादव को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। आरोपी के खिलाफ धारा 137(2),87,64(1) बीएनएस,4 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें