फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa News: तालाब में नहाने गए मजदूर की डूबने से मौत, रेलवे लाइन में खंभे लगाने का करता था काम

Thu, 13 Jul 2023 12:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के कापन गांव में तालाब में नहाने गए एक मजदूर की पानी डूबने  से मौत हुई है। वह बुधवार दोपहर करीब 3 बजे काम खत्म करने के बाद नहाने के लिए गया हुआ था। पुलिस की टीम ने करीब 15 घंटे बाद उसके शव को बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने करीब 15 घंटे बाद तालाब से बरामद किया शव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के कापन गांव में तालाब में नहाने गए एक मजदूर की पानी डूबने  से मौत हुई है। वह बुधवार दोपहर करीब 3 बजे काम खत्म करने के बाद नहाने के लिए गया हुआ था। पुलिस की टीम ने करीब 15 घंटे बाद उसके शव को बरामद किया गया है। मजदूर रेलवे लाइन में खंभा लगाने का काम करता था। मामला नैला चौकी उपथाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, झारखंड के धनबाद का रहने वाला संजय कुमार (40) ठेकेदार विशाल कुमार के साथ रेलवे लाइन में खंभे लगाने का काम करता था। दो दिन पहले ही वह अपने घर से लौटा था। पुलिस ने बताया कि, सूचना मिली की नवा तालाब में नहाने के लिए आया एक व्यक्ति पानी में डूब गया है। इस पर पुलिस और होमगार्ड की गोताखोर की टीम पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाया गया। करीब पांच घंटे तक तलाश करते रहे, पर पता नहीं चला। 

इसके बाद गुरुवार को फिर उसे तलाश करने का अभियान शुरू किया गया। काफी तलाश के बाद गोताखोरों ने उसके शव को बरामद कर लिया। शव की शिनाख्त कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के आने के बाद पंचनामा की कार्रवाई की जाएगी। तब तक शव को मॉर्चुरी में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें