फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: तेज रफ्तार हाइवा ने 12 गोवंशों को कुचला, हुई मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 26 Mar 2026 12:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

बुधवार रात मुलमुला में तेज रफ्तार हाइवा ने बारह गोवंशों को कुचला, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने नशे में धुत चालक को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
आरोपी हाइवा चालक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के रेमंड मोड़ चौक के पास बैठे गोवंशों को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया, जिससे 12 गोवंशों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हाइवा को जब्त कर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, बुधवार की बीती रात करीब 8.10 बजे तिराहा के पास झुंड में गोवंश बैठे हुए थे, इस बीच मुलमुला चौक की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा चालक ने सभी गोवंशों को कुचलते हुए रेमंड सीमेंट की ओर भागने लगा, जहां एक मवेशी हाइवा के नीचे फंसा था। जिससे वाहन रुक गया, तब वहां मौजूद सुरेंद्र यादव नाम का शख्स दौड़ते हुए हाइवा वाहन के पास गया, जिसमें चालक बैठा हुआ था।

सुरेंद्र के मुताबिक, वाहन चालक ने अधिक मात्रा में शराब पी रखी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुलमुला पुलिस ने हाइवा चालक बंटी उर्फ नेतराम यादव निवासी सोनसरी को हिरासत में लिया, हाइवा को जब्त किया गया। चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें