फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, जीजा के घर आया था मृतक

Sun, 22 Mar 2026 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के सोठी में सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मारी है। हादसे में युवक की मौत हुई है जिसकी पहचान शुभम गोस्वामी के रूप में हुई है।
 
विज्ञापन
सड़क हादसा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के सोठी में सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मारी है। हादसे में युवक की मौत हुई है जिसकी पहचान शुभम गोस्वामी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार,, निवासी सपनई पाली सक्ति जिला का शुभम गोस्वामी अपने जीजा संजय गोस्वामी के घर घूमने आया हुआ था। जिसके बाद वह अपने बाइक से जा रहा था इस बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर वाहन ने जोरदार ठोकर मारी है। हादसे में युवक को गंभीर चोट आई,घटना की सूचना मिलने पर बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंची,घायल युवक को धर्म अस्पताल चांपा लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित किया।वही ट्रैक्टर चालक हिरेश पटेल भी मौके से फरार हो गया था जिसे पकड़ा गया है, ट्रैक्टर को जब्त किया है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लोगो का कहना है हसदेव नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन धड़ल्ले से ट्रैक्टर से किया जा रहा है और रफ़्तार तेज रहती है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

सड़क हादसा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें