फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa Accident: कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, सड़क पार करते समय हादसा, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Sun, 02 Jul 2023 02:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

Janjgir-Champa Accident: पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जहां रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आस पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे से उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद जाम लगाए परिजनों को मुआवजा देते अफसर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांगजीर-चांपा में शनिवार देर रात कार की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान कार ने टक्कर मार दी। इसके चलते वह उछलकर सड़क किनारे गिरा और सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख गुस्साए लोगों ने शव रखकर जाम लगा दिया। इसके चलते नेशनल हाईवे-49 करीब दो घंटे तक बंद रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और किसी तरह से ग्रामीणों को समझाया गया। हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


घर के सामने ही कार टक्कर मार भाग निकली
जानकारी के मुताबिक, अमरताल गांव निवासी राज कुमार यादव (45) का रायपुर-रायगढ़ को जोड़ने वाले NH 49 के किनारे घर है। राजकुमार एबीके कंपनी में काम करता था। वह शनिवार रात करीब 9 बजे पैदल ही घर जा रहा था। घर के पास पहुंचते ही वह हाईवे पार करने लगा। तभी जांजगीर की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजकुमार यादव सड़क किनारे जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। 

मुआवजे और नौकरी की घोषणा के बाद माने ग्रामीण
इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रायपुर-रायगढ़ रोड पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मुआवजे के साथ आश्रित को प्लांट में नौकरी दिलाए जाने की मांग करते रहे। जाम के चलते कई वाहन वहां फंस गए। इस बीच अकलतरा के प्रशासनिक अधिकारी, एसडीएम और तहसीलदार भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। वहीं एबीके प्लांट ने नौकरी देने की बात कही, जिसके बाद जाम खत्म हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें