फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: कार और बाइक में आमने-सामने टक्कर, एक युवक की हुई मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल, हिरासत में चालक

Mon, 24 Feb 2025 07:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा- बलौदा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ओमनी वैन और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में बाइक से दोनों युवक सड़क में गिर पड़े, जिसमे एक युवक नन्द कुमार 45 वर्ष की मौत हो  गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा- बलौदा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ओमनी वैन और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में बाइक से दोनों युवक सड़क में गिर पड़े, जिसमे एक युवक नन्द कुमार 45 वर्ष की मौत हुई है वही दूसरा युवक शिवकुमार भारद्वाज 35 वर्ष की हालत गंभीर है उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। मारुति वैन चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है वही वाहन को जब्त किया गया है, घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक में नन्द कुमार गौरहा निवासी भैंसों और शिवकुमार भारद्वाज निवासी धुर्वा कारी पचपेड़ी सवार होकर बलौदा से काम खत्म कर अकलतरा की और आ रहे थे। वही मारुति वैन अकलतरा से खटोला की ओर जा रही थी। इस मुख्य मार्ग के मानकदाई मंदिर के पास पहुंचे थे तभी दोनों में आमने - सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। 

हादसे में दोनो युवक बाइक से उछल कर सड़क में जा गिरे, वही सामने से आ रही ट्रेलर वाहन ने देखकर ब्रेक मारी मगर नन्द कुमार गौरहा ट्रेलर वाहन के चक्के से जा टकराया। वही शिव कुमार भारद्वाज भी घायल हो गया। हादसे के बाद आस-पास के लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर भेजा गया। जिसमें नन्द कुमार गौरहा को डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित किया। वही गंभीर रूप से घायल शिव कुमार भारद्वाज का प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक युवक नन्द कुमार गौरहा के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। घटना की जानकारी मिलने पर अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और मारुति वैन को जब्त कर चालक गौरी शंकर सारथी को पुलिस हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें