फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: नेशनल हाईवे में माजदा वाहन पलटा, जीत की खुशी में पिकनिक मनाने जा रहे थे मड़वारानी, 39 घायल

Sun, 23 Feb 2025 01:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के पेंड्री गांव के पीछे से होकर गुजरी HN 49 में तेज रफ्तार माजदा वाहन लहराते हुए सड़क पर जा पलटी। माजदा वाहन में लगभग 44 लोग सवार थे जिनमें महिला पुरुष और बच्चे शामिल हैं। 
विज्ञापन
नेशनल हाईवे में माजदा वाहन पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के पेंड्री गांव के पीछे से होकर गुजरी HN 49 में तेज रफ्तार माजदा वाहन लहराते हुए सड़क पर जा पलटी। माजदा वाहन में लगभग 44 लोग सवार थे जिनमें महिला पुरुष और बच्चे शामिल है। हादसे में 39 लोग घायल हुए हैं जिनमें 13 बच्चे भी शामिल है सभी को चोट आई है। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है घटना जांजगीर थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, ग्राम पंचायत पकरिया में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में गांव का दिलीप श्रीवास अपने वार्ड से पंच का चुनाव जीत की खुशी में मोहल्ले के लोगों को कोरबा जिले के माता मड़वारानी में दर्शन और पिकनिक मनाने के लिए 2 माजदा वाहन से लेकर जा रहा था। इस दौरान पेंड्री गांव के पीछे से होकर गुजरी NH 49 से होकर जा रहे थे जिसमें एक माजदा वाहन आगे निकल गया वही पीछे से आ रही माजदा वाहन सड़क में पलट गई। मौके पर चीख पुकार मच गई, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का उपचार जारी है। 

माजदा वाहन चालक पवन वैष्णव ने बताया कि सामने में 4 से 5 बंदर अचानक सड़क में आ गए जिन्हे बचाने के लिए ब्रेक लगा जिसपर माजदा वाहन रफ्तार होने के कारण लहराने लगा तीन बार लहरते हुए सड़क में एक तरफ होकर पलट गई। डॉक्टर संदीप साहू ने बताया कि 4 से 5 महिलाओं को गंभीर चोट आई है किसी का पैर तो हाथ टूटा है सभी खतरे से बाहर है सभी का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें