फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में नशीली दवाओं की बिक्री: सप्लायर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, एक लाख रुपये से ज्यादा का सामान जब्त

Wed, 02 Apr 2025 05:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सिवनी में प्रतिबंधित सिरप की बिक्री करते 2 आरोपी और एक सप्लायर को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सिवनी में प्रतिबंधित सिरप की बिक्री करते 2 आरोपी और एक सप्लायर को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 134 नग सिरप one rex और परिवहन में उपयोग किया गए स्कूटी,3 मोबाइल फोन लगभग 1.65 लाख रुपए के सामनों को जब्त किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिवनी में एक व्यक्ति नशीली सिरप की अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। जिसपर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेरा बंदी कर युवक नीतेश देवांगन को पकड़ा गया जिसके पास से 60 नग सिरप one rex जब्त किया गया,उसमें अपने दोस्त मेवालाल के साथ सिरप को बेचने के बात कही।  जिसपर पुलिस टीम ने उसके टिकने पर रेड कार्यवाही कर दोस्त मेवा लाल को पकड़ा कर तलाशी लेने पर 60 नग सिरप one rex जब्त किया गया। इस दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर पेंड्री का रहने वाल महेंद्र साहू से दवाई को लेना बताने पर सप्लायर के घर दबिश दी गई मगर वह नहीं मिला। इस दौरान तकनीकियों के सहायता से लोकेशन के आधार पर महेंद्र साहू को हाथनेवार से पकड़ा गया जिसके पास से 14 नग सिरप one rex और परिवहन में उपयोग स्कूटी को जब्त किया गया।

चांपा थाने में तीनो आरोपीयो के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनो आरोपियों से कुल 134 नग सिरप ONE REX कीमत 26130 रु. बिक्री रकम 18370 रुपए स्कूटी और 3 मोबाइल कुल जुमला 1.65 लाख रुपए के समान को जब्त कर आरोपी नितेश देवांगन 22 वर्ष, मेवा लाल राठौर 26 वर्ष, सप्लायर महेंद्र साहू 36 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें