जांजगीर चांपा जिले के चांपा के निजी श्री कृष्णा हॉस्पिटल में महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन को पुलिस टीम बिलासपुर रोड के टोल प्लाजा के पास से पकड़ा है जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जांजगीर चांपा जिले के चांपा के निजी श्री कृष्णा हॉस्पिटल में महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन को पुलिस टीम बिलासपुर रोड के टोल प्लाजा के पास से पकड़ा है जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
दरअसल महिला मरीज स्वास्थ्य खराब होने पर श्री कृष्णा हॉस्पिटल में उपचार के लिए रविवार की दोपहर को पहुंची हुई थी। इस दौरान आरोपी डॉक्टर जय प्रकाश देवांगन जोकि सहायक है जिसने महिला मरीज को आईसीयू में चेकअप कर रहा था। इस दौरान डॉक्टर ने बुरी नियत रखते हुए चेकअप के बहाने छेड़छाड़ करने लगा।
चांपा थाने में धारा 74,75 BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर जय प्रकाश देवांगन की तलाश की जा रही थी। वह अपने घर से फरार था जिसपर सायबर की टीम की मदद से आरोपी डॉक्टर का लोकेशन ट्रैक कर बिलासपुर रोड टोला प्लाजा के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया वह बिलासपुर की ओर भागने की फिराक में था। जिसे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है आरोपी डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन 39 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।