फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: चांपा में कृष्णा अस्पताल के डॉक्टर ने की महिला से छेड़छाड़, आरोपी डॉक्टर की तलाश में पुलिस

Sun, 30 Mar 2025 08:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चाम्पा जिला के चाम्पा थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में पदस्थ डाक्टर की करतूत ने डाक्टर पेशे को शर्म सार कर दिया है डॉक्टर जय प्रकाश देवांगन ने इलाज कराने पहुची एक महिला का उपचार के दौरान अश्लील हरकत करने लगा। 
विज्ञापन
डॉक्टर ने की महिला से छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चाम्पा जिला के चाम्पा थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में पदस्थ डाक्टर की करतूत ने डाक्टर पेशे को शर्म सार कर दिया है डॉक्टर जय प्रकाश देवांगन ने इलाज कराने पहुची एक महिला का उपचार के दौरान अश्लील हरकत करने लगा, डॉक्टर की गलत नियत को भापते हुए महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंच कर हंगामा मचाया,इधर अस्पताल में तनाव की स्थिति को सम्हालते हुए चाम्पा थाना प्रभारी ने पीड़िता को रिपोर्ट दर्ज कराने थाना भेजा, वही आरोपी डॉक्टर घटना के बाद से फरार हो गया है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


चाम्पा स्थित कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन पर इलाज कराने आई महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला के परिजन और आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। फिर पुलिस टीम मौके पर पहुची है।फिलहाल, मामले में चाम्पा पुलिस ने आरोपी डॉक्टर जय प्रकाश देवांगन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है इधर, घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर जय प्रकाश देवांगन फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

चाम्पा टीआई जे पी गुप्ता ने बताया कि महिला के द्वारा छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखाई गई है। मामले में अपराध दर्ज कर जांच में पुलिस जुटी हुई है।अभी डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


भगवान के रूप में जाने जाने वाले डॉक्टरी पेशा को  डॉक्टर जय प्रकाश देवांगन ने कलंकित किया है,अब एक डॉक्टर की लापरवाही का खामियाजा उस निजी अस्पताल प्रबंधन को उठाना पड़ सकता है,, इस घटना के बाद चाम्पा में तनाव की स्थिति है और फरार आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस मोबाईल लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें