जांजगीर चांपा जिले के ग्राम अमरताल नेशनल हाइवे 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से ठोकर मारी है। जिसमें पिता पुत्री को ट्रेलर वाहन ने कुचला है वही मांदूर जा गिरी जिससे जान बची है। ट्रेलर वाहन चालक मौके से फरार है ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम किया। घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंची, हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सुकली निवासी केशव 42 वर्ष राठौर अपने साथ पत्नी और पुत्री पूर्णिमा राठौर 13 साल को लेकर ससुराल नारियरा गांव एक बाइक में तीनो सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान जांजगीर तरफ से जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक को पीछे से जोरदार ठोकर मारी 50 मीटर तक पिता पुत्री को घसीटने के बाद कुचल कर फरार हो गया वही बाइक में बैठी मृतक की पत्नी दूर जा गिरी जिससे उसकी जान बच गई।
पिता-पुत्री का शव सड़क में बिखरा
हादसा इतना दर्दनाक है कि पिता पुत्री के दोनो के शव सड़क पर बिखरे मिले। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची हुई है वही शव को सड़क में रखा गया है। ग्रामीणों में नाराजगी जताई और मौके पर चक्का जाम कर दिया है। तहसीलदार और पुलिस की टीम लोगो को समझाइस देने के बाद चक्का जाम समाप्त कर मृतक के परिजनों को मुआवजे के लिए 50 हजार रु की राशि तत्काल प्रदान की है। शव को सड़क से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही अज्ञात ट्रेलर वाहन चालक की तलाश में पुलिस कर रही थी जिसे तारोद के पास से पकड़ लिया है और अकलतरा थाने लेकर पहुंची है हिट एंड रन केश में मामला दर्ज आगे की कार्यवाही की जाएगी।