फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Nikay Chunav: नगर पालिका जांजगीर के 25 वार्डों के प्रत्याशी और अध्यक्ष प्रत्याशी ने भरा नामांकन

Mon, 27 Jan 2025 05:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका जांजगीर नैला में चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने को प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कांग्रेस के वार्ड पार्षद और अध्यक्ष प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका जांजगीर नैला में चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने को प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कांग्रेस के वार्ड पार्षद और अध्यक्ष प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया है। विधायक व्यास कश्यप की अगवाई में सैकडो की संख्या समर्थकों के साथ शहर के नैला से एसडीएम कार्यालय तक शक्ति प्रदर्शन किया गया। 

विज्ञापन


नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी गंगोत्री गढ़ेवाल और सभी 25 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी शामिल हुए। पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरी है। 

अध्यक्ष प्रत्याशी गंगोत्री गढ़ेवाल ने कहा कि  कांग्रेस पार्टी ने भरोसा जताया है उसके इस भरोसे को कायम कतरे हुए चुनाव जीतेंगे,जनता से भी समर्थन मिल रहा है। पूर्व में भी वार्ड नंबर 24 से पार्षद रहते हुए विकास कार्य को प्राथमिकता दी है। इस बार जितने के बाद जांजगीर शहर में विकास ही पहली प्राथमिकता रहेगी। आज नामांकन प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह था। 
विज्ञापन


विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि कांग्रेस नगर के विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित है और इस चुनाव में पार्टी की जीत निश्चित है। कांग्रेस की इस रैली ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। अब देखना यह होगा कि यह शक्ति प्रदर्शन पार्टी के पक्ष में कितना असर डालता है विधायक कश्यप का कहना की कांग्रेस इस बार अंतर्कलह से बच गई है और सभी के सहमति से जिताऊ प्रत्याशी को टिकट दे कर मौका देते हुए पार्टी ने सर्वसम्मति चुना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें