जांजगीर चांपा जिले के बोरदा फाल नहर में युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान जय कुमार गोड 38 साल निवासी रहौद के रूप में हुई है। शिवरीनारायण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जांजगीर चांपा जिले के बोरदा फाल नहर में युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान जय कुमार गोड 38 साल निवासी रहौद के रूप में हुई है। शिवरीनारायण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नहर में फिसल कर गिरने से पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन
शिवरीनारायण पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि ग्राम बोरदा नहर फाल के पास एक अज्ञात युवक का शव बहता हुआ आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान जय कुमार गोड के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टि में नहर में पैर फिसलकर गिरने से पानी में डूबने से मौत हुई होगी।
वहीं सिर पर चोट लगने के निशान हैं, परिजनों ने हत्या की आशंका अभी जाहिर नहीं की है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। परिजनों से मिली जानकारी अनुसार जय कुमार गोड 25 जनवरी की शाम छह बजे नहर से आ रही पानी को खेतों में छोड़ने जाने की बात कहते हुए घर से निकला था। जिसके बाद से देर रात तक घर वापस नहीं आने पर आस-पास और खेतों के तरफ खोजबीन की मगर कुछ पता नहीं चल सका।