फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पानी में डूबने से मौत की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Sat, 01 Feb 2025 02:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के नहरिया बाबा मंदिर के पास से होकर गुजरी हसदेव नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। नहाने के समय पानी में डूबने से मौत की आशंका पुलिस ने जताया है। शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के नहरिया बाबा मंदिर के पास से होकर गुजरी हसदेव नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। नहाने के समय पानी में डूबने से मौत की आशंका पुलिस ने जताया है। शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। मृतक युवक की पहचान के लिए फोटो जिले के सभी थाना क्षेत्र में भेजी गई है। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन

नैला चौकी उप थाना प्रभारी राकेश सूर्यवंशी ने बताया कि शनिवार को नहर में नहाने गए लोगों ने नहरिया बाबा मंदिर के पास बने फाल पुल के पास शव को पानी के तैरता देखा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला गया।

आशंका है कि नहर में नहाने के दौरान पैर फिसला गया होगा और नहर में गिरने से उसकी पानी में डूबने से मौत हुई होगी। सिर पर चोट के निशान मिले है शव ज्यादा खराब नहीं हुआ है। मृतक ने केवल अंडर वेयर ही पहना हुआ है। मृतक युवक की पहचान के लिए फोटों सभी थाना क्षेत्र को भेजी गई है जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल शव को मर्चुरी में रखा गया है 48 घंटों तक मृतक की पहचान होने तक रखा जाएगा। फहचान नहीं होने पर पीएम कराकर शव को पुलिस टीम के द्वारा अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें