जांजगीर चांपा जिले के ग्राम लटीया फाटक के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने साइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग राम कुमार श्रीवास 65 वर्ष को गंभीर चोट आने पर सीएचसी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पिकअप वाहन और चालक को पुलिस ने हिरासत में लिए है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खोड निवासी राम कुमार श्रीवास साइकिल से अपने घर आ रहे थे, लटिया फाटक के पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक चलते हुए पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। राम कुमार श्रीवास दूर सड़क पर जा गिरे। वहीं, सायकल भी क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे में राम कुमार श्रीवास को चोट आने पर गंभीर हालत में राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने राम कुमार श्रीवास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।