फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: नहर में मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव, पानी में डूबने से हुई मौत, शाम से लापता था शख्स

Sun, 02 Feb 2025 03:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम दूरपा - मुड़पार से होकर गुजरी नहर में तैरता हुआ बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी पहचान सोहन बंजारे 69 वर्ष के रूप में हुई है। शाम से लापता था। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम दूरपा - मुड़पार से होकर गुजरी नहर में तैरता हुआ बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी पहचान सोहन बंजारे 69 वर्ष के रूप में हुई है। शाम से लापता था, नहर के पानी में डूबने से मौत हुई है शिवरीनारायण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिवरीनारायण पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,, ग्राम दूरपा - मुड़पार नहर में अज्ञात शव देखने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और लोगो की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान सोहन बंजारे 69 वर्ष के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम को घर से घूमने के लिए निकले थे जिसके बाद से देर शाम रात तक घर नहीं पहुंचे जिसपर आस पास तलाश की मगर कुछ  पता नहीं चला था। वही गांव के कुछ लोगो का कहना था कि दोनों गांव दूरपा - मुड़पार के बीच बने पुल पर शाम को बैठा देखा गया था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि शाम के समय सोहन बंजारे सौच के लिए नहर तरफ गया होगा तभी नहर में पैर फिसला होगा जिससे पानी में डूबने से मौत हुई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें