फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: नहर में मिला किसान का शव, घर से निकला था खेतों में पानी देने, डूबने से मौत की आशंका

Mon, 27 Jan 2025 01:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के बोरदा फाल नहर में युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान जय कुमार गोड 38 साल निवासी रहौद के रूप में हुई है। शिवरीनारायण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
नहर में मिला किसान का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के बोरदा फाल नहर में युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान जय कुमार गोड 38 साल निवासी रहौद के रूप में हुई है। शिवरीनारायण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नहर में फिसल कर गिरने से पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


शिवरीनारायण पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि ग्राम बोरदा नहर फाल के पास एक अज्ञात युवक का शव बहता हुआ आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान जय कुमार गोड के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टि में नहर में पैर फिसलकर गिरने से पानी में डूबने से मौत हुई होगी। 

वहीं सिर पर चोट लगने के निशान हैं, परिजनों ने हत्या की आशंका अभी जाहिर नहीं की है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।  परिजनों से मिली जानकारी अनुसार जय कुमार गोड 25 जनवरी की शाम छह बजे नहर से आ रही पानी को खेतों में छोड़ने जाने की बात कहते हुए घर से निकला था। जिसके बाद से देर रात तक घर वापस नहीं आने पर आस-पास और खेतों के तरफ खोजबीन की मगर कुछ पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें