फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की नीयत से हमला: जांजगीर चांपा में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, फसल काटने को लेकर विवाद

Sat, 07 Jun 2025 08:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम भैंसों में बांधाखार खेत में लगे फसल को काटने की बात को लेकर विवाद करते हुए दो भाइयों पर  एक महिला समेत तीन लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम भैंसों में बांधाखार खेत में लगे फसल को काटने की बात को लेकर विवाद करते हुए दो भाइयों पर  एक महिला समेत तीन लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार,,घटना 6 जून की है जब बाली यादव और उनके भाई नान्हू यादव बांधाखार खेत की ओर गए थे। उसी दौरान गांव के ही रामलखन यादव, भरतलाल यादव और किरन यादव ने एक राय होकर पुरानी रंजिश के चलते खेत में लगे फसल को काटने की बात को लेकर मौजूद दोनों भाइयों पर टंगिया, रॉड और डंडे से जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को परिजनों ने तत्काल पामगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उनके कब्जे से हमला करने में प्रयुक्त टंगिया, रॉड और डंडा जब्त किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 296, 109(1) और बीएनएस की धारा 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें