फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: बलसाड पुरी की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, पानी लेने के लिए स्टेशन में उतरा था शख्स

Sat, 17 Jun 2023 04:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

मृतक मथुरा प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ जब्लपुर से पूरी जा रहे थे। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के चांपा रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान सीढ़ी से पैर फिसलने से बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसे 50 मीटर तक बुजुर्ग को घसीटते हुई ट्रेन ले गई और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मथुरा प्रसाद यादव उम्र 76 साल के रूप में हुई है जो मध्यप्रदेश के जबलपुर का रहने वाला था।

 

विज्ञापन

जीआरपी जांच अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार, शुक्रवार की बीती रात करीबन 1.39 में ट्रेन क्रमांक 22909 बलसाड पूरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस जोकि चांपा रेलवे स्टेशन पर पहुंची हुई थी,जिसमे से यात्री मथुरा प्रसाद यादव जोकि पानी लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतरा हुआ था। जिसके बाद ट्रेन चलने लगी,जिसे देख मथुरा प्रसाद यादव चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया इस दौरान उसका पैरा ट्रेन के सीडी से फिसल गया और पैर फंस गया जिसके बाद ट्रेन तेज रफ्तार से चलने लगी और मथुरा प्रसाद को 50 मीटर तक घसीटने हुए ले गई। मौके पर ही मौत हुई है। 

 

सूचना मिलने के बाद आरपीएफ ने शव को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मृतक मथुरा प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ जब्लपुर से पूरी जा रहे थे। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें