फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: नकदी रकम लूटने वाला फरार आरोपी छह माह बाद गिरफ्तार, एक को भेजा जा चुका है जेल

Fri, 21 Mar 2025 03:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में 20 अक्टूबर 2024 की रात को केरा रोड के लालू स्वीट दुकान के पास से नगदी रकम की लुट के फरार आरोपी अनीश सिंह 26 साल को 6 माह बाद गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। वही पूर्व में एक आरोपी अनूप कुमार को जेल भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले में 20 अक्टूबर 2024 की रात को केरा रोड के लालू स्वीट दुकान के पास से नगदी रकम की लुट के फरार आरोपी अनीश सिंह 26 साल को 6 माह बाद गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। वही पूर्व में एक आरोपी अनूप कुमार को जेल भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन


दो आरोपियों ने दिया लुट की घटना की अंजाम
दअरसल, बाला जी पेट्रोल पंप का कर्मचारी बोहरिक राम 20 अक्टूबर की रात करीबन 10.30 बजे नोटो से भरा बंडल को थैले से लेकर अपने मालिक के पास छोड़ने जा रहा था। इस दौरान वह केरा रोड के लालू स्वीट दुकान के पास पहुंचा हुआ था तभी अचानक उसके मोटर साइकिल के सामने दो युवक आ गए और मोटर साइकिल के हैंडल में लटके थैले को लुट कर के मौके पर से फरार हो गए। 

सिटी कोतवाली जांजगीर में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
बोहरिक राम ने घटना की जानकारी अपने मालिक को दी जिसके बाद सिटी कोतवाली थाने में पूरे मामले की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया गया। जिसमें दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 309,3(5)BNS के तहत मामला दर्ज कर तलाशी शुरू की गई।
विज्ञापन


6 माह बाद फरार आरोपी गिरफ्तार,पूर्व में एक को भेजा गया जेल
इस दौरान एक आरोपी अनूप कुमार को दो दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही एक आरोपी अनीश सिंह हॉकी घटना दिनांक से फरार चल रहा था उसे 6 माह बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के बताया कि दोनों ने मिलकर लुट का पहले योजना बनाई थी। जहां पैसे लूटने के बाद आरोपी स्कूटी लेकर फरार हो गए थे, लुट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी अनीश सिंह को 6 माह बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें