फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले का ये कैसा भक्त: जीभ काटकर शिव लिंग पर चढ़ाई, बड़ा भाई और मौसी भी कर चुके हैं ऐसा

Tue, 18 Jul 2023 03:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा

सार

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की बात कही तो परिवार के लोगों ने कहा, यह हमारी आस्था है और इसमें अस्पताल नहीं ले जाने देगे। 
विज्ञापन
युवक ने जीभ काट शिवलिंग पर चढ़ाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के डोंगाकहरौद के रहने वाले एक युवक ने अपनी जीभ काटकर शिव लिंग पर चढ़ा दी। जिससे मंदिर परिसर में खून फैल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस टीम भी पहुंची। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत पामगढ़ के डोंगा कहरौद के रहने वाले युवक चंद्रशेखर पटेल उम्र 19 वर्ष घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित  डूमरिहा तालाब किनारे शिव मंदिर बना हुआ है। जिसमें सुबह 11 से 12 बजे के बीच पूजा अर्चना करने पहुंचा हुआ था। सावन के दूसरे सोमवार को शिव लिंग पर जल चढ़ाने के बाद, ब्लेड से अपनी जीभ काट कर चढ़ा दी। जहां मंदिर परिसर में खुन फैल गया। 

जीभ कटने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने बताया की महाशिवरात्रि में चंद्रशेखर के बड़े भाई सुखीराम ने भी अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाई थी। चंद्र शेखर की मौसी ने भी अपनी जीभ काट कर शिव लिंग पर चढ़ाया है। पूरा परिवार भगवान शिव में अधिक आस्था रखता है। 

पूरा परिवार खेती किसानी का काम करता है। तालाब किनारे बने मंदिर में पूजा भी करते हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की बात कही तो परिवार के लोगों ने कहा, यह हमारी आस्था है और इसमें अस्पताल नहीं ले जाने देगे। मंदिर परिसर में ही युवक को रखा गया है।
विज्ञापन

जब युवक से पूछा गया कि जीभ किस लिए कटी तो युवक ने सिलेट पर लिखकर बताया की मन किया तो काटा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें