फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर-चांपा: फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल, गाय चराने गए किसान की करंट लगने से मौत,गांव में मचा बवाल

Wed, 16 Sep 2026 12:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

फसल बचाने के लिए खेत के आसपास लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक 62 वर्षीय किसान की मौत हो गई। किसान गायों को चराने के दौरान तार की चपेट में आ गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पंचनामा बनाते हुए पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद में खेत के आसपास लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से 62 वर्षीय किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है, वहीं ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम कटौद में गौधाम सेवा समिति गठित गई है, जिसमें 11 सदस्य बारी-बारी से गांव की गायों को चराने का कार्य करते हैं। इसी क्रम में रोहित कुमार बरेठ (62 वर्ष) अपने दो साथियों हेम कुमार साहू और ओम कुमार चंद्रा के साथ गायों को चराने के लिए गए थे।

ये भी पढ़ें: जांजगीर-चांपा: बोरी में डालकर नहर में फेंका शव, गर्दन पर मिले धारदार हथियार के निशान, हत्या की आशंका
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गांव के एक किसान ने फसल को जानवरों से बचाने के लिए बिजली का तार लगाया था, जिसमें अवैध तरीके से बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। इसी दौरान कुछ गायें फसल की ओर जाने लगीं तो उन्हें रोकने के लिए रोहित कुमार बरेठ आगे बढ़े लेकिन जानकारी नहीं होने के कारण करंट की चपेट में आ गए। घटना देखकर उनके दोनों साथी मौके पर पहुंचे और उन्हें तार से अलग किया। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद ग्रामीणों ने फसल सुरक्षा के लिए इस तरह बिजली प्रवाहित तार लगाने पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी की गई है। डभरा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें