फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम; ट्रक ने बाइक में मारी थी टक्कर

Mon, 12 Jun 2023 11:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दोनों युवक रविवार की शाम को घर से बाइक पर सवार होकर जगदलपुर की ओर गए हुए थे। जब घर के लिए वापस आ रहे थे तो बाइक चला रहे डायमंड की सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से टोयाटा शो रूम के सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में गीदम रोड स्थित टोयाटा शो रूम के पास रविवार की शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक व बाइक सवार में भिड़ंत हो गई थी। इस घटना में जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं दूसरे को गंभीर हालत में मेकाज में भर्ती किया गया था। रात को उपचार के दौरान युवक ने भी दम तोड दिया। जिसके बाद दोनों युवकों का सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि तोकापाल के पटेलपारा में रहने वाला सदा कश्यप व घर से कुछ दूरी में रहने वाले डायमंड मौर्य रविवार की शाम को घर से बाइक पर सवार होकर जगदलपुर की ओर गए हुए थे। शाम को जब घर के लिए वापस आ रहे थे तो बाइक चला रहे डायमंड की सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से टोयाटा शो रूम के सामने भिड़ंत हो गई।

इस घटना में डायमंड की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सदा गंभीर रूप से घायल होने के कारण परपा पुलिस उसे अपने वाहन में लेकर मेकाज पहुंचे। आपातकाल वार्ड में सदा का प्राथमिक उपचार के बाद उसे दूसरे वार्ड में शिफ्ट करवाया गया। जहां उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उसकी भी मौत हो गई। सोमवार की सुबह दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौप दिया गया। युवकों की मौत की खबर का पता चलते ही गांव में मातम छा गया। परिजन मेकाज पहुंच शव का पीएम के बाद घर ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें