फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत: साथ बैठा दोस्त घायल; गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Sun, 11 Jun 2023 08:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए आरोपी चालक को पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बैठा दोस्त घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक रुकवा लिया और सड़क जाम कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर रास्ता खुलवाया। वहीं आरोपी चालक को पकड़कर थाने ले गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया की तोकापाल पटेलपारा निवासी सदा कश्यप अपने मित्र के साथ जगदलपुर की ओर जा रहा था। वहीं ट्रक जगदलपुर से गीदम रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार टोयटा शो रूम के सामने पहुंचा कि सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सदा कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

हालांकि इससे पहले ही लोगों ने ट्रक रुकवाकर चालक को पकड़ लिया था। वहीं हाईवे पर जाम लगाकर बैठ गए। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए आरोपी चालक को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें