फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: दरभा का युवक करता था नक्सलियों के लिए रेकी, हरियाणा के रोहतक से किया गया गिरफ्तार, मिले सबूत

Fri, 01 Aug 2025 11:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

एनआईए की टीम ने बस्तर के दरभा जिले में रहने वाले एक युवक को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है। एनआईए ने युवक के पास से मिले फोन और कई दस्तावेजों की जांच करने पर नक्सलियों से संबधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए की टीम ने बस्तर के दरभा जिले में रहने वाले एक युवक को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है। एनआईए ने युवक के पास से मिले फोन और कई दस्तावेजों की जांच करने पर नक्सलियों से संबधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए आला अधिकारियों ने बताया कि एनआईए ने नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क के प्रमुख सदस्य प्रियांशू कश्यप को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है। प्रियांशु बस्तर जिले के दरभा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। प्रियांशु दिल्ली में पढाई कर रहा था, इसके अलावा प्रियांशु नक्सलियों का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। प्रियांशु अपने साथियों के साथ नक्सलियों की एनआरबी (नार्थ रीजनल ब्यूरो) को पुनः चालू करने का प्रयास कर रहा था।

एनआईए की नजर काफी समय से प्रियांशु के ऊपर थी। मौका मिलते ही एनआईए की टीम ने हरियाणा के रोहतक से प्रियांशू को गिरफ्तार किया है। पुलिस को प्रियांशु के पास से एक सिम कार्ड, एक मोबाइल फोन, एक टैबलेट, 2 मेमोरी कार्ड के अलावा नक्सलियों से सम्बंधित कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं। फिलहाल पुलिस प्रियांशु से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें