फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur Crime: एक महिला ने दूसरी महिला पर डंडे से किए ताबड़तोड़ वार, बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 31 Jul 2025 12:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
Jagdalpur Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के पखनारचा में बीती रात को एक महिला ने दूसरी महिला की डंडे से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज लाया गया है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि पखनारचा निवासी महिला शांति कश्यप का बीती रात एक महिला के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी महिला ने घर में रखे डंडे से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही गांव में दहशत फैल गई। वहीं, गांव में सन्नटा पसर गया। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जहां कुछ घंटे के अंदर ही महिला आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें