फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: जमीन विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई को मार डाला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 10 Jun 2025 10:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

शोर सुनकर परिवार के लोग भी बाहर आ गए, जहां आरोपी ने अपने साथ लाए टांगिया से बड़े भाई लेखन राणा की गर्दन व चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे कि बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा जिले के फरसपाल थाना क्षेत्र के ग्राम बिंजाम पटेलपारा में एक छोटे भाई ने जमीन विवाद के चलते घर आंगन में बैठे बड़े भाई की टांगिया मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार बर्मन ने बताया कि 8 जून को जगदीश राणा 26 वर्ष ने बताया कि उसके चाचा लेखन राणा अपने घर के आंगन में बैठकर काम कर रहे थे कि घर के सामने रहने वाले छोटे भाई प्रताप नाग घर आकर पुराने जमीन विवाद के साथ ही पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर परिवार के लोग भी बाहर आ गए, जहां प्रताप ने अपने साथ लाए टांगिया से बड़े भाई लेखन राणा की गर्दन व चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे कि बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें