फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: मूसलाधार बारिश में भी दी गई शहीद एएसपी को श्रद्धांजलि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद हुए शामिल

Tue, 10 Jun 2025 08:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

मंगलवार की शाम को तेज बारिश के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बस्तर सांसद, आईजी बस्तर रेंज के अलावा भारी संख्या में आला अधिकारियों से लेकर जवानों ने कोंटा के एएसपी रहे आकाश राव से शहादत को याद करते हुए अमर रहे के नारे के बीच श्रधांजलि दी गई। 
विज्ञापन
एएसपी को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर संभाग मुख्यालय के लालबाग स्थित अमर वाटिका में मंगलवार की शाम को तेज बारिश के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बस्तर सांसद, आईजी बस्तर रेंज के अलावा भारी संख्या में आला अधिकारियों से लेकर जवानों ने कोंटा के एएसपी रहे आकाश राव से शहादत को याद करते हुए अमर रहे के नारे के बीच श्रधांजलि दी गई। 

विज्ञापन


बता दे कि रविवार की रात को नक्सलियों ने एक पोकलेन को आग लगा दिया था, सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे के साथ एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर व कोंटा थाना प्रभारी सोनल गवला भी साथ मे मौजूद थे, घटनास्थल से वापस आने के दौरान नक्सलियों ने अचानक से ब्लास्ट कर दिया, इस घटना में एएसपी शहीद हो गए, जबकि एसडीओपी व थाना प्रभारी घायल हो गए, एएसपी आकाश राव के शहीद होने की जानकारी मिलने के बाद से मंगलवार को पूरे बस्तर संभाग के सातों जिलों में श्रधांजलि कार्यक्रम किया गया, जहाँ भीगते बारिश में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, सांसद महेश कश्यप, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, संग्राम सिंह राणा, के अलावा बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी, एसपी बस्तर शलभ सिन्हा के अलावा काफी संख्या में आला अधिकारियों के साथ ही जवान मौजूद थे। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें