युवक सेल्फी लेने के दौरान वहां से गिर गया, युवक को बचाने के लिए दोस्तों ने कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। युवकों ने मामले की जानकारी दरभा पुलिस को दी।
बस्तर और ओडिशा बॉर्डर से लगे भीमसेन वाटरफॉल पाऊरवाड़ा में रविवार की सुबह चार दोस्त घूमने के लिए आए हुए थे, जहां घूमने के दौरान दोस्तों ने सेल्फी लेने की कोशिश की। इस ग्रुप का एक युवक सेल्फी लेने के दौरान वहां से गिर गया, युवक को बचाने के लिए दोस्तों ने कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। युवकों ने मामले की जानकारी दरभा पुलिस को दी। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम को दी गई, जहां 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तोंगपाल निवासी विकास मरकाम ने अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाया। सभी छत्तीसगढ़ व ओडिशा सीमा से लगे भीमसेन वाटरफॉल पाऊरवाड़ा के लिए रवाना हो गए, नहाने के बाद दोस्तों ने वाटरफॉल के ऊपर से खड़े होकर सेल्फी खिंचाने की इच्छा जताई, फोटो खिंचाने के दौरान अचानक विकास का पैर फिसल गया और ऊपर से नीचे आ गिरा, अन्य साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नही हो पाए। दरभा थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी गई, इस मामले की जानकारी नगर सेना प्रभारी संतोष मार्बल को दी गई, रात होने की वजह से टीम को रवाना नहीं किया गया, वहीं सोमवार की सुबह टीम को भेजा गया। करीब 12 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद विकास के शव को बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।