फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: बड़े अधिकारी से पहचान बता ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार, ठगी के ही मामले में जा चुकी है जेल

Sat, 09 Aug 2025 08:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में बोधघाट पुलिस ने संतोषी वार्ड में रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है कि महिला बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर अपने जाल में फसाने के बाद उनसे मोटी रकम लेने के बाद उन्हें नौकरी नही दिलाती थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में बोधघाट पुलिस ने संतोषी वार्ड में रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है कि महिला बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर अपने जाल में फसाने के बाद उनसे मोटी रकम लेने के बाद उन्हें नौकरी नही दिलाती थी, जिसे लेकर प्रार्थी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराया,जहाँ आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के द्वारा गीदम जावांगा शिक्षा विभाग तथा गीदम जनपद पंचायत में प्यून तथा कंप्यूटर ऑपरेटर की वेकेंसी के नाम से युवकों से ठगी की गई है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि 8 अगस्त को दो अलग अलग युवकों को नौकरी लगाने के नाम पर ठगी के मामलों को लेकर प्रार्थी संजय कुमार कड़ियाम तथा महेंद्र सिंह सोढ़ी द्वारा मामला दर्ज कराया  कि रुखसार खान महिला द्वारा गीदम जावांगा शिक्षा विभाग में बड़े अधिकारी से परिचय होना बताकर प्यून के लिए 50 हजार  एवम् कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 1 लाख मांग कर नौकरी लगा देने के नाम से 1 लाख 50 हजार रुपए लेकर तथा गीदम जनपद पंचायत कार्यालय में अपने आप को काम करना बताकर प्यून के लिए 2 लाख 50 हजार रुपए मांग की।  

जिसपर प्रार्थी ने 50 हजार रुपये दिया था, दोनों प्रार्थी के द्वारा महिला को 2 लाख रुपये दिया गया था, पैसे लेने के बाद भी महिला आरोपी ने जॉब नही दिलवाया, महिला के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद टीम के द्वारा आरोपिया रुखसार खान 38 साल निवासी संतोषी वार्ड को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर आरोपिया से मोबाइल को जप्त किया गया, इससे पहले भी गीदम में रुखसार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, जिसपर उसे जेल भी हुआ था, महिला आरोपी रुखसार खान को 9 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें