फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नेताजी... सड़क कम यहां गड्ढे ज्यादा हैं': 35 KM की जर्जर सड़क, धरने पर बैठे ग्रामीण, अफसर सुनने को तैयार नहीं

Tue, 30 Sep 2025 12:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के नेगानार से तोगपाल तक राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर 35 किलोमीटर जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को नजरअंदाज करने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने सड़क जाम कर धरना दिया। जिससे वाहन घंटों फंसे। 10-12 साल की उपेक्षा से दुर्घटनाएं बढ़ी हैं, जबकि रोड टैक्स की विभाग को वसूली भी होती है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

35 किलोमीटर खराब सड़क की मरम्मत को लेकर कई दिनों से ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। मांगों को सभी आला अधिकारियों के द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा था। लगातार मांग के बाद भी कोई इस मामले को लेकर संज्ञान नहीं ले रहा था, जिसके चलते मंगलवार को ग्रामीणों के द्वारा सड़क के बीचो बीच बैठकर चक्काजाम किया गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही आला अधिकारियों की टीम मौके पर आ पहुंची। 

विज्ञापन


ग्रामवासियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 सुकमा रोड बरसात में अति जर्जर होने के कारण ग्राम नेगानार से तोगपाल के बीच लगभग 35 किलोमीटर के दायरे में आये दिन घटना होती हैं, जिससे आने जाने वाले वाहनों से जाम हो रहा है। जिससे रोड से गुजरने वाली आम जनता व अधिकारी कर्मचारी व स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं  को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे आमजन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, इन घटनाओं से उन्हे जानमाल का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

यह सड़क मार्ग प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग है जो उत्तर भारत के प्रांतों को दक्षिण भारत के राज्यों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, लेकिन लगभग दस-बारह वर्षों से मार्ग की सही देख-रेख व सही मरम्मत नहीं होने की वजह से अति जर्जर हो गया है। आये दिन नाम मात्र की मरम्मत होती है। जो कृछ ही दिनों में जस का तस हो जाती है।
विज्ञापन


लेकिन वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा रोड टैक्स के नाम से लाखों की वसूली की जाती है। लेकिन सड़क का सही रखा रखाव किया जा सके, किन्तु नही किया जाता है। नेता, मंत्री लोग ऊपर हवाई मार्ग से आने-जाने वाले होते हैं, वहीं नेता मंत्री लोग सड़क मार्ग से आना-जाना करते है वो लक्जरी गाड़ियों से आते जाते है। उन्हे कैसे पता चलेगा कि रोड में कितने गड्ढे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें