छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में गाय चराने गए ग्रामीणों के ऊपर मधुमक्खी ने हमला कर दिया। जिसकी वजह से सभी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
परपा थाना क्षेत्र के पंडरीपानी में रहने वाले दो बच्चे और एक युवक गाय चराने के लिए जंगल गए हुए थे। जहां अचानक इन ग्रामीणों के ऊपर मधुमक्खी ने हमला कर दिया। किसी तरह से तीनों अपनी जान बचाकर वहां से भाग कर आ गए, जहां उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि पंडरीपानी निवासी सुशिला 14 वर्ष, दीपशिखा 9 वर्ष व नड़गु 35 घर की गाय चराने के लिए सोमवार की सुबह जंगल गए हुए थे।
अचानक किसी ने जंगल में बने मधुमक्खी के छाते में पत्थर मार फरार हो गए थे, जिस कारण जैसे ही ये तीनो जंगल में पहुंचे की अचानक से मधुमक्खी ने उन तीनों पर हमला कर दिया, जिसकी वजह से सभी घायल हो गए। घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।