फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला, बोले- सरकार की झूठी तारीफ कर गए अमित शाह

Sun, 05 Oct 2025 07:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

शहर के इंटरनेशनल होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अमित शाह और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन
पीसीसी चीफ दीपक बैज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के इंटरनेशनल होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया,  जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संबोधित किया,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए कहा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर में आकर बस्तर की जनता के सामने अपनी सरकार की झूठी तारीफ करके गये है,अमित शाह कह रहे थे साय सरकार में शिक्षा पर बड़ा काम हुआ है, युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10 हजार 400 से अधिक स्कूल बंद हो गये, शायद अमित शाह को इसकी जानकारी नहीं थी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया अमित शाह कह रहे थे स्वास्थ्य के मामले में साय सरकार ने बेहतरीन कार्य किया है, लेकिन वे भूल रहे थे कि सरकारी जमीन पर बने तथा एनएमडीसी के सीएसआर फंड के पैसे से बने सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल को हैदराबाद की निजी कंपनी को चलाने दे दिया, जहां गरीबों का इलाज होना था वहां पर अब स्वास्थ्य का व्यापार होगा।

विज्ञापन


शाह बस्तर ओलंपिक की बात कर रहे थे, बस्तर ओलंपिक के नाम पर किये गये भ्रष्टाचार पर क्यों चुप रहे? 1400 का ट्रेक सूट 2500 में खरीदा गया, इस पर कुछ नहीं बोले, साय सरकार के भ्रष्टाचार 400 का जग 32000 में खरीदा गया, 1 लाख की टीवी 10 लाख में खरीदी गई, 60 हजार की रोटी मशीन 8 लाख में खरीदी गयी, 100 का चप्पल 1200 में खरीदा गया, इस पर अमित शाह चुप थे।दीपक बैज ने कहा बस्तर की जनता की तरफ से हमने अमित शाह से 8 सवाल पूछे थे लेकिन अमित शाह ने उनका जवाब नहीं दिया। अमित शाह के पास इन सवालों का जवाब था ही नहीं, उनमें से कुछ सवाल उनकी सरकार की बदनीयती को उजागर करते थे, इसलिए वे उनका जवाब देना ही नहीं चाहते थे।
विज्ञापन


ये थे 8 सवाल
1. क्या शाह इस बात की गारंटी देंगे कि बस्तरवासियों की मंशा के खिलाफ बस्तर में अडानी या अन्य उद्योगपतियों की इंट्री नहीं होगी, 
2.    एनएमडीसी का मुख्यालय बस्तर क्यों नहीं आ रहा?
3.    केंद्र नंदराज पर्वत की लीज रद्द क्यों नहीं कर रहा?
4.    नगर नार इस्पात संयत्र नहीं बिकेगा क्या इसकी गारंटी देंगे?
5.बस्तर में आदिवासियों का फर्जी एन काउंटर अब नहीं होगा, इसी की गारंटी देंगे?
6.आरक्षण संशोधन विधेयक कब तक लंबित रहेगा?
7.बस्तर की तीन खदानों बैलाडीला 1ए, 1बी, 1सी को मित्तल समूह और कांकेर की हाहालदी को रूंगटा को क्यों बेचा क्या इसका जवाब अमित शाह जी देंगे?
8.मोदी सरकार ने आदिवासियों को संरक्षण देने वाले 2006 के वन अधिकार अधिनियम में संशोधन क्यों किया?



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें