फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: नक्सली बंद के दौरान वाहन में लगाई आग, चालक फरार, बीजापुर और तेलंगाना सीमा में हुई वारदात

Tue, 10 Dec 2024 01:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बीजापुर और तेलंगाना सीमा से लगे गांव में नक्सलियों के द्वारा बंद के दौरान एक वाहन में आग लगा दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन मौके पर ड्राइवर नहीं मिला है। 
विज्ञापन
कार में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर और तेलंगाना सीमा से लगे गांव में नक्सलियों के द्वारा बंद के दौरान एक वाहन में आग लगा दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन मौके पर ड्राइवर नहीं मिला है। 

विज्ञापन


मामले के बारे में बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बीजापुर और तेलंगाना सीमा से सटे इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ हो गया। इस घटना में पुलिस ने सात नक्सलियों को मार गिराया था। घटना के बाद नक्सलियों ने अपने साथियों के मौत के बाद 9 दिसंबर को बंद का आव्हान किया था, जिसके चलते 9 दिसंबर को नक्सलियों ने इलाके से गुजर रहे कार को रोककर उसे आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही चितुर पुलिस मौके पर आ पहुंची। पुलिस ने इस मामले में कार चालक को देखा, लेकिन वह घटनास्थल में दिखाई नही दिया। पुलिस इस मामले को लेकर जांच करने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें