फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे पर किया कुल्हाड़ी से हमला, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Sat, 16 Nov 2024 05:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में पिछले 6 दिनों से मौत से जूझ रहे ग्रामीण ने आखिरकार दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे के ऊपर जानलेवा हमला किया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में पिछले 6 दिनों से मौत से जूझ रहे ग्रामीण ने आखिरकार दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे के ऊपर जानलेवा हमला किया था, जिसके चलते उसका उपचार चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान ग्रामीण की मौत हो गई, वही 2 मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, पुलिस ने शव का पीएम करवाने के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि दरभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी पखनार के ग्राम कापानार निवासी लक्ष्मण सोढ़ी पिता आयतु 35 वर्ष 10 नवंबर की रात को खाना खाकर घर सो रहा था कि अचानक से चाचा पंडरा सोढ़ी घर के बाहर आकर लक्ष्मण से पिछले 5 से 6 माह पूर्व से जमीन में धान नही उगाने की बात को लेकर विवाद कर रहा था।  

आरोपी का कहना था कि जब तक जमीन का बंटवारा नही हो जाता तब तक जमीन में खेती नहीं करना है, इसी विवाद के चलते चाचा पंडरा ने हाथ में रखे कुल्हाड़ी से लक्ष्मण के ऊपर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया।  6 दिनों तक चले उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया, वही 2 मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है, वही आगे की कार्यवाही की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें