फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Road Acciden: कोंडागांव में दो युवकों की मौत, दंतेवाड़ा में ग्रामीण घायल; लोगों ने सड़क किया जाम

Mon, 15 Dec 2025 09:31 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोंडागांव और दंतेवाड़ा में हुए दो हादसों में दो युवक की मौत और एक ग्रामीण घायल हो गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और घंटों बाद यातायात बहाल कराया।
 
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग-अलग स्थानों पर हुए बड़े हादसों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। एक ओर जहां दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनाओं के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिसे घंटों की मशक्कत के बाद खुलवाया जा सका।

विज्ञापन


पहली घटना कोंडागांव जिले के नारंगी नदी क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, पहचान के लिए फोटो विभिन्न स्थानों पर भेजे गए हैं।

दूसरी घटना दंतेवाड़ा जिले में हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बुजुर्ग ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे बचेली और दंतेवाड़ा की ओर जाने वाली बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर भांसी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने में जुट गई। घंटों बाद जाम खुल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें