फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dantewada IED Blast: दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट... सीआरपीएफ के दो जवान हुए घायल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Thu, 11 Sep 2025 01:03 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दंतेवाड़ा जिले के थाना मालेवाही क्षेत्र में आज सुबह नक्सलियों ने जवानों की एक बटालियन को टारगेट करते हुए आईडी ब्लास्ट किया। इस घटना में दो जवान घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं, इलाके में सर्चिंग शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
बता दें कि थाना मालेवाही क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सीआरपीएफ 195 वाहिनी के जवान मुख्यालय से सातधार व मालेवाही के लिए निकले हुए थे, जवानों के द्वारा एरिया डोमिनेशन करने के लिए जैसे ही सातधार पुल के 800 मीटर आगे नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी के चपेट में आने से इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर व आरक्षक आलम मुनेश घायल हो गए, जिन्हें अन्य साथियों की मदद से जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया है। वहीं, जवानों की खराब हालत को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट करते हुए रायपुर भेजे जाने की तैयारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें