कोंडागाँव जिले के संबलपुर में रविवार की दोपहर को 2 बाइक में भिड़ंत हो गई, इस घटना में जहाँ एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वही पत्नी के अलावा पिता भी घायल हो गई।
कोंडागाँव जिले के संबलपुर में रविवार की दोपहर को 2 बाइक में भिड़ंत हो गई, इस घटना में जहाँ एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वही पत्नी के अलावा पिता भी घायल हो गई। वही सामने वाली बाइक में बैठे 2 लोग भी घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते हुए कोंडागाँव थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने बताया कि कोलछर निवासी सनद सोरी अपनी पत्नी लता व पिता को एक वाहन में बिना हेलमेट लगाए उन्हें छोड़ने के लिए मयूरडोंगर जा रहा था कि करीब 2 बजे के लगभग संबलपुर बाजार के पास सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई, इस घटना में जहाँ सनद की मौके पर ही मौत हो गई, वही पत्नी व पिता घायल हो गए। वही इस घटना में सामने वाहन चालक पंकज व खुशबू भी घायल हो गए, 4 घायलों को बेहतर उपचार के लिए कोंडागाँव जिला अस्पताल ले जाया गया, वही मृतक के शव को पीएम रूम में रखवाया गया है, वही मृतक के परिजन भी आ चुके है, जहाँ लिखा पढ़ी के बाद शव का पीएम किया जाएगा, जिसके बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।