फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: चावल से भरा ट्रक पलटा, सवार तीन लोग बाल-बाल बचे, 14 घंटे के बाद भी नहीं हटाया गया ट्रक

Tue, 18 Feb 2025 08:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर से सुकमा के लिए चावल से भरी ट्रक दरभा घाटी में देर रात पलट गई, इस हादसे में ट्रक में चालक के साथ ही दो लेबर भी थे, जिन्हें किसी भी प्रकार से कोई भी नुकसान नही हुआ। 
विज्ञापन
चावल से भरा ट्रक पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर से सुकमा के लिए चावल से भरी ट्रक दरभा घाटी में देर रात पलट गई, इस हादसे में ट्रक में चालक के साथ ही दो लेबर भी थे, जिन्हें किसी भी प्रकार से कोई भी नुकसान नही हुआ, घटना को बीते 14 घंटे से अधिक समय गुजरने के बाद भी अबतक ट्रक नही हटा है। बता दें कि जगदलपुर से एक ट्रक में चावल लोड करके सुकमा छोड़ने के लिए चालक 2 मजदूरों को लेकर निकला था, रात करीब 12 से 1 बजे के बीच दरभा मोड़ में अचानक चालक ने ट्रक को मोड़ नही पाया, जिसके कारण ट्रक पलट गया।  

विज्ञापन


इस घटना में चालक और मजदूर बच गए, लेकिन ट्रक सड़क के बीचोबीच पलट गया, घटना की जानकारी लगने के बाद से पुलिस मौके पर पहुँच कर घायलों को बाहर निकाला, रात ज्यादा होने के कारण वाहन को खाली नही किया गया, सुबह दूसरे ट्रक की मदद से चावल को खाली किया गया, जहाँ ट्रक को हटाने का काम शुरू किया जाएगा, लेकिन घटना के 14 घंटे बीतने के बाद भी अब तक हटा नही पाए है, जिसके कारण बड़ी वाहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें