फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: मतदाताओं को लुभाने के लिए ले जा रहे बड़ी मात्रा में साड़ी बरामद, वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई

Tue, 18 Feb 2025 07:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दन्तेवाड़ा जिले के थाना कटेकल्याण में पुलिस विभाग ने जांच के दौरान एक स्कार्पियो वाहन को पकड़ा, जिसके अंदर से साड़ी के साथ ही अन्य सामान जब्त किया गया, वहीं पुलिस के द्वारा वाहन चालक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
बड़ी मात्रा में साड़ी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दन्तेवाड़ा जिले के थाना कटेकल्याण में पुलिस विभाग ने जांच के दौरान एक स्कार्पियो वाहन को पकड़ा, जिसके अंदर से साड़ी के साथ ही अन्य सामान जब्त किया गया, वहीं पुलिस के द्वारा वाहन चालक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि स्थानीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर दंतेवाड़ा पुलिस के द्वारा जगह जगह पर एमसीपी लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे, जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन दिखाई दिया, जिसे रोककर जांच करने पर उसके अंदर समान भरकर कटेकल्याण की ओर ले जाने की बात सामने आई, बताया जा रहा है कि वाहन को चेक करने पर स्कॉर्पियो वाहन के अंदर 7 बंडल में साड़ी अन्य कपड़े मिले, जिसकी सूचना तत्काल एफएसटी टीम कटेकल्याण को दी गई, जिनके द्वारा स्कॉर्पियो वाहन व उसके अंदर रखे साड़ी एवं अन्य कपड़ों को मौके पर बरामद कर जप्त किया गया। स्थानीय पंचायत चुनाव, जनपद एवं जिला पंचायत चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने एवं प्रलोभित करने के उद्देश्य से लाना पाया गया। जो BNS की धारा 173 का अपराध पाया गया, आरोपी वाहन चालक ईश्वर कुमार ठाकुर निवासी दंतेवाड़ा के विरुद्ध कार्यवाही किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें