फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: बाइक सवार युवकों पर गिरा पेड़, दो लोगों की हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 28 Jun 2023 07:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायकोट के पास मंगलवार की शाम को बाइक सवार युवकों के ऊपर अचानक से पेड़ गिर पड़ा। इस हादसे में जहां दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायकोट के पास मंगलवार की शाम को बाइक सवार युवकों के ऊपर अचानक से पेड़ गिर पड़ा। इस हादसे में जहां दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घायल हो गया। जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए जितेंद्र चौधरी ने बताया कि दरभा के ग्राम डोडरेपाल में नल जल योजना के तहत काम चल रहा है। उसके यहां भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम नीलू कश्यप 19 वर्ष, डमरू 22 वर्ष निवासी नंदपुरा, रामचंद्र 22 वर्ष निवासी कोंडागांव जिले के ग्राम हगुआ के अलावा अन्य युवक काम कर रहे थे। मंगलवार को जितेंद्र के द्वारा युवकों से काम के बारे में जानकारी ली, लेकिन रात करीब आठ बजे के लगभग रायकोट के पास तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर कोड़ेनार की ओर जा रहे थे कि अचानक रायकोट के पास एक गुलमोहर का पेड़ बाइक उनके ऊपर आ गिरा। इस हादसे में नीलू व रामचंद्र की मौत हो गई, जबकि डमरू घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही कोड़ेनार पुलिस मौके पर आ पहुंची। जहां शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें