फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पिकअप वाहन से बाइक और स्कूटी की टक्कर, जगदलपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल

Mon, 12 Jan 2026 11:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
Jagdalpur Acccident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जगदलपुर के दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। एक ओर जहां स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। इन दोनों घटनाओं में पिकअप वाहन बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पहली घटना दलपत सागर के पास की है।एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने से आ रही एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, बाइक सवार के द्वारा हेलमेट लगाने के कारण उसे ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई। वहीं, घटना के बाद आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

वहीं, दूसरी घटना डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से 500 मीटर पहले अशोका लीलैंड के सामने भाई-बहन स्कूल जाने के लिए अपनी स्कूटील से जा रहे थे कि अचानक सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया, इस घटना में स्कूटी का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर आ पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें