फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंतेवाड़ा में हादसा: कटेकल्याण में तहसीलदार की गाड़ी डिवाइडर से टकराई, नशे में मिले चालक-प्यून

Mon, 12 Jan 2026 10:22 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण में पदस्थ महिला तहसीलदार की शासकीय वाहन सोमवार रात पार्क के पास रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के समय तहसीलदार मौजूद नहीं थीं। वाहन चालक और प्यून नशे में पाए गए, जिन्होंने शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात कबूली।
 
विज्ञापन
कटेकल्याण में तहसीलदार की गाड़ी डिवाइडर से टकराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण में पदस्थ एक महिला तहसीलदार की शासकीय वाहन तेज रफ्तार के कारण सोमवार रात अंबेडकर पार्क के पास सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई। गनीमत रही कि हादसे के समय तहसीलदार आशा मौर्य वाहन में मौजूद नहीं थीं। वाहन चालक और एक प्यून, जो नशे की हालत में पाए गए, ने शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन


घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, जब एक तेज रफ्तार वाहन अंबेडकर पार्क के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ा। आसपास के लोगों की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने पाया कि वाहन पर तहसीलदार का स्टीकर लगा हुआ था। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें तहसीलदार आशा मौर्य के बजाय वाहन चालक और एक प्यून सवार मिले।

पूछताछ के दौरान प्यून ने बताया कि तहसीलदार आशा मौर्य किसी अन्य वाहन से चली गई थीं, जबकि वे और चालक बस स्टैंड के पास महुआ शराब का सेवन कर रहे थे। शराब के नशे में होने के कारण चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए आगे की जांच में जुटी है। इस घटना से शासकीय वाहनों के दुरुपयोग और नशे में वाहन चलाने के गंभीर मामलों पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें